गुना नगर: गुना में किसानों से धक्का-मुक्की और मारपीट मामले में भाजपा विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग की
गुना नानाखेड़ी मंडी में भाव कम मिलने पर 6 अप्रैल को आक्रोशित किसानो ने मंडी गेट पर चक्का जाम किया। पुलिसकर्मियों पर धक्का मुक्की और मारपीट का आरोप है। 7 अप्रैल को गुना विधानसभा से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर को पत्र लिखकर किसानो को मंडी और दशहरा मैदान में छाया पानी का इंतजाम कर मारपीट धक्का मुक्की करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है।