चाईबासा: ओडिशा-झारखंड बॉर्डर का मोस्टवांटेड चोर एनकाउंटर में घायल, जंगल में रिकवरी के दौरान चलाई थी गोली
झारखंड और ओडिशा पुलिस की नाक में दम करने वाला कुख्यात अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस सोमवार तड़के ओडिशा के क्योंझर जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया है। नफीस पर दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में चोरी और डकैती के 25 से 30 से मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव का रहने वाला ह