मेहदावल: बभनी चौराहे पर पुलिस बूथ का निर्माण कार्य जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुरू
संतकबीरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बभनी चौराहे पर पुलिस बूथ के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह पहल जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना बखिरा क्षेत्र के अंतर्गत की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, हाल ही में बभनी चौराहे पर हुई घटना को गंभीर