मोहिउद्दीननगर: बेरी में ट्रैक्टर के थ्रेसर से दबकर मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
थाना क्षेत्र के बेरी में ट्रैक्टर के थ्रेसर से दबकर बुधवार की दोपहर बाद करीब 1: 02 बजे एक मजदूर की मौत हो गई। जिसकी पहचान डीह दशहरा के सागर दास के पुत्र बिरजू दास के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।