शिवपुरी शहर की खाटू श्याम कॉलोनी में 2000 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर मां-बेटे ने हमला कर दिया। आरोप है कि बेटे ने महिला के सिर पर भगौनी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।