पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से रविवार को पुलिस ने हथियार बरामद किया है। रविवार सुबह 11:57 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पटना पुलिस ने बताया है कि रविवार को गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में धक्कन पूरा गांव स्थित एक घर से 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है।