गुना नगर: गोविंद गार्डन में चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, ₹16 लाख के जेवर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
गुना कैंट थाना के गोविंद गार्डन में लाखों की चोरी का 2 जून को पुलिस ने खुलासा किया। एसपी हितिका वासल ने बताया, फरियादी विनायक रघुवंशी ने 31 मई 2026 को सूने मकान में चोरी की रिपोर्ट की। 2 जून को पुलिस ने आरोपी की पहचान कर आरोपी शुभम कुशवाह निवासी बांसखेड़ी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 16 लाख रुपए के चोरी किए संपूर्ण सोने चांदी के जेवर बरामद किए हैं।