ओबरा: चोपन पुलिस ने दुष्कर्म के संगीन मामले में फरार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सरवर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को मिर्जापुर जनपद के खैराही रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरवर पुत्र शमशेर, निवासी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में हुई है।