डुमरा: सीतामढ़ी जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव-2026 शुरू, हर बूथ पर पुलिस तैनात
पैक्स चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। जिलांतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो।