मखदुमपुर: सेरथुआ गांव में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कुर्की जप्ती
टेहटा थाना की पुलिस ने सेरथुआ गांव में पूर्व के केस में फरार चल रहे अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश के बाद कुर्की जप्ती किया गया। सोमवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की न्यायालय के आदेश पर पूर्व से फरार चल रहे सेरथुआ गांव निवासी उपेंद्र शर्मा के घर कुर्की जप्ती किया गया है।