उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोडी स्थित वेलावतों की भागल में श्मशान घाट जाने का रास्ता कथित रूप से कांटेदार झाड़ियों से बंद किए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीण अंबाव सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर पहुंचे तो रास्ता बंद मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने अर्थी को सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि 10 दिन पहले शिकायत देने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश में जुटे।
#udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews