सोनीपत: सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार, महिला ने पुलिस थाना सिविल लाइन में शिकायत देखकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सोनीपत में चेन स्नेचर की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही ताजी वारदात शहर में सुभाष नगर के क्षेत्र में सामने आई है। जहां एक महिला मार्केट से घर लौट रही थी। तभी अचानक दो बाइक सवार आए उन्होंने गले से दिन दहाड़े सोने की चेन पर झपटा मार कर मौके से ही फरार हो गए। पीड़ित महिला ने सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत देकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।