सोनीपत: शुक्रवार को दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मतगणना कर्मियों के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
शुक्रवार को दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मतगणना कर्मियों के लिए प्रथम प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी डा मनोज कुमार ने मतगणना कार्य को संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए इस कार्य को शत प्रतिशत सही एवं त्रुटि रहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।