सोनीपत: पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं होने पर न्यू कालोनी क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
सिविल पुलिस थाना क्षेत्र में महिला की चैन लूटने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को न्यू कालोनी वासियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आज दिन लूट की वारदात सामने आ रही हैं। जिसके चलते वे सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।