गभाना: हाईवे कटरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम चार बजे सड़क पार करते समय एक वृद्ध महिला हादसे का शिकार हो गई। कटरा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से गभाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया