गुलाना: अकोदिया में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
अकोदिया में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाली गलाैज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अकोदिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अय्युब बैग की शिकायत पर लक्ष्मीनारायण के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवाद गाली देने की बात को लेकर हुआ था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।