गुलाना: जम्मू में पदस्थ सैनिक महेश की हुई मौत, ग्राम गुलाना में सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
गुलाना तहसील के ग्राम मदाना निवासी महेश पिता राम प्रसाद मेवाड़ा जम्मू में भारतीय सेना की मेडिकल कोर पदस्थ थे। जहां उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को पैतृक गांव मदाना पहुंचा। जहां उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और ग्रामीण मौजूद रहे। भारत माता के जयकारे लगे।