गुलाना: ग्राम अख्त्यारपुर में प्राचीन बावड़ी के गहरीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने किया श्रमदान
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उच्च शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम अख्तयारपुर में स्थित प्राचीन बावड़ी के गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। उच्च शिक्षामंत्री इंदरसिंह परमार ने पूजन कर बावड़ी के गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ कराया। मंत्री परमार ने भी यहां श्रमदान किया।