गुलाना: गुलाना में आयोजित की गई भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक, विभिन्न विषयों पर किया विचार विमर्श
भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक गुलाना में आयोजित की गई। बैठक मेें भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। संघ के जिलामंत्री सवाईसिंह सिसोदिया ने बताया कि गत दिनों किसान संघ के निर्वाचन संपन्न हुए हैं। इसमें जिनका भी निर्वाचन हुआ है। वह पदाधिकारी जिम्मेदारी से अपने दायित्व को निभाएं।