गुलाना: अकोदिया में बड़े तालाब के किनारे पूजन कर किया गया साफ-सफाई और गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ
जल गंगा संवर्धन अभियान के नगर परिषद अकोदिया द्वारा अकोदिया के बड़े तालाब की साफ-सफाई व गहरीकरण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को काम प्रारंभ करने के पहले तालाब के किनारे पूजन किया गया। इसके बाद तालाब की साफ-सफाई और गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन शर्मा ने इस कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।