गुलाना: ग्राम मोहम्मदखेड़ा जोड़ पर हुए हादसे के मामले में पुलिस ने लोडिंग वाहन चालक पर दर्ज किया केस, एक व्यक्ति की हुई थी मौत
ग्राम मोहम्मद खेड़ाजोड़ के पास हुए सड़क हादसे के मामले में अकोदिया थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोडिंग वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार बद्रीलाल परमार की माैत हो गई और अजब सिंह निवासी पतलावदा घायल हो गया। हादसे के शिकार दोनों लोग शुजालपुर से अपने गांव उगाई जा रहे थे।