हमीरपुर: सुमेरपुर में आजादी के बलिदानियों भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को दी गई श्रद्धांजलि
शनिवार को दोपहर में सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था ने आजादी के संघर्ष के बेमिसाल बलिदानी भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु की पुण्यतिथि मनाकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने जाबांजों को नमन करते हुये कहा कि ये तीनों शहीद सही मायने में मां भारती के जमीनी जाबांज थे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।