हमीरपुर: सुमेरपुर में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शस्त्र जमा करने की तेज हुई प्रक्रिया, जमा हुए 150 शस्त्र
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पुलिस प्रशासन ने थाना क्षेत्र के 855 शस्त्र धारकों में से 150 लोगों के शस्त्र जमा कराए हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कराकर अभी तक 150 शस्त्र जमा कराए गए हैं।