बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र में मारपीट का वीडियो वायरल, 5 लोग गिरफ्तार, सीओ मीरगंज ने दी जानकारी
बहेड़ी थाना क्षेत्र में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्रधिकारी मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।