भोगनीपुर: मदनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
थाना बरौर के मदनपुर गांव निवासी साहब लाल की पत्नी रंजना 23 का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बुधवार शाम करीब 4 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया