धनवार: राजधनवार के आदर्श कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र शुरू
आदर्श कॉलेज राजधनवार में इग्नू अध्ययन केंद्र बुधवार की दोपहर एक बजे खोला गया। कुलपति इग्नू ने इसकी अनुमति दी। इस सेंटर का कोड 87020 है। इस अध्ययन केंद्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा , और सर्टिफिकेट की पढ़ाई होगी। इस केंद्र में नामांकन जारी है।