चंडी: गंगा बिगहा सहित अन्य गांवों में मनाया गया भाकपा-माले का 56वां स्थापना दिवस
Chandi, Nalanda | Apr 23, 2024 प्रखंड के गंगा बिगहा सहित अन्य गांवों में भाकपा-माले का 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी सदस्यों ने लाल झंडा लहराकर नारेबाजी करते हुए स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उपस्थित साथियों के बीच पार्टी के उद्देश्य व कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। माले नेता मुनिलाल यादव ने कहा कि भाकपा-माले की स्थापना ही शोषण व जुल्म के खिलाफ विरोध में हुई।