चंडी: बढ़ौना पंचायत उप मुखिया का चुनाव में छह मतों से उप मुखिया पद पर रविशंकर कुमार हुए निर्वाचित
Chandi, Nalanda | Apr 22, 2024 प्रखंड के बढ़ौना पंचायत में उप मुखिया का चुनाव में छह मतों से रविशंकर कुमार उप मुखिया पद पर निर्वाचित हुए। इसके पूर्व उप मुखिया कमला देवी के खिलाफ 13 वार्ड में नौ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। 4 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 13 वार्ड में से दस वार्ड ने वोट डाले। इस तरह उप मुखिया की कुर्सी गिर गई थी।