चंडी: रूखाई गांव के खंधा में चंडी पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई देसी शराब की बरामद
Chandi, Nalanda | Apr 23, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के रूखाई गांव के खंधा से गुप्त सूचना के आधार पर चंडी पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर चुलाया देशी शराब बरामद किया। शराब कारोबारी पुलिस को देखकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि दूरभाष पर सूचना मिली कि रूखाई गांव के खंधा में शराब बिक्री किया जा रहा है। पुलिस बल जैसे ही रूखाई गांव के खंधा पहुंचा तो शराब कारोबारी फरार हो गया।