चंडी: चंडी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का किया गया निबटारा
Chandi, Nalanda | Apr 20, 2024 थाना परिसर में अंचल अधिकारी मो0 नोमान व थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए। भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल दो नए मामले आए।अंचलाधिकारी ने बताया की कई मामलों में दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के कारण मामले का कम निबटारा हो रहा है।