चंडी: करियावाँ पुल के पास बाइक अनियंत्रित होने बाइक सवार ने पुल पर बने रेलिंग में मारी ठोकर, बाइक सवार हुआ जख्मी
Chandi, Nalanda | Apr 21, 2024 थरथरी थाना क्षेत्र के करियावां पुल के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार नवादा जिला निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने पुल पर बने रेलिंग में ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार नवादा पोस्ट आफिस में कार्यरत है यह पुष्टी उनके पाकेट से मिली आइडी कार्ड से की गई । स्थानीय लोगों ने जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया।