किरनापुर: किरनापुर में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ज़ब्त
जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने किरनापुर तहसील क्षेत्र में आकस्मिक जांच कार्रवाई की। उप संचालक खनिज फरहत जहां ने बताया कि खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल एवं शुभम बोपचे के साथ थाना किरनापुर पुलिस बल द्वारा दोपहर लगभग 1 बजे ग्राम हिर्री एवं मुंडेसरा स्थित सोन नदी एवं बाघ नद