रामानुजगंज: ग्राम पंचायत कंचन नगर में आंगनबाड़ी भवन के अभाव में बच्चे किचन सेट के बरामदे में पढ़ने को मजबूर
ग्राम पंचायत कंचन नगर में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने की वजह से आंगनबाड़ी के बच्चे किचन सेट के बरामदे में पढ़ाई कर रहे हैं इस आंगनवाड़ी केंद्र में 20 बच्चों की उपस्थिति है लेकिन आंगनबाड़ी भवन नहीं होने की वजह से बच्चों आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं वहीं अगर बारिश होता है तो बच्चे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है