पटना ग्रामीण: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में व्यक्ति की मौत, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल को सीधी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी लेकिन परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद 3 अप्रैल को मृतक की पत्नी ने थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ न्यायालय में केस चल रहा है