मुशहरी: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर, प्रधान डाकघर से समाहरणालय तक चला अभियान
मुजफ्फरपुर में अवैध रूप से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने व्यापक बुलडोजर अभियान चलाया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। अभियान की शुरुआत डीएम आवास के पास से हुई, जहां सड़क किनारे फुटपाथों और नालों पर बने अवैध निर्माण को