महोबा: पतिबरा मुहाल की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पतिबरा मुहाल निवासी ज्ञानी कि 35 वर्षीय पत्नी मीरा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते महिला कि हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।