फिरोज़ाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लूट के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 4 साल 5 माह की कैद
उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी और ठोस साक्ष्य के आधार पर बड़ी सफलता मिली। थाना जसराना क्षेत्र में वर्ष 2020 में छिनैती (लूट) और चोरी के माल की बरामदगी से जुड़े प्रकरण में आरोपी सोनू यादव पुत्र कप्तान सिंह निवासी जैवरा, थाना मक्खनपुर को सजा सुनाई गई।