फिरोज़ाबाद: मुहर्रम से पहले फिरोजाबाद पुलिस ने की बड़ी तैयारी, हर थाने पर पीस कमेटी मीटिंग से दिया शांति का संदेश
फिरोजाबाद में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी थानों पर राजपत्रित अधिकारियों की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठकें गुरूवार शाम साढ़े 5 बजे क़रीबन आयोजित की गईं। बैठकों में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और शांति समिति के सदस्यों से संवाद स्थापित किया गया।