फिरोज़ाबाद: दुर्गेश नगर, सलमान फारसी मस्जिद वाली गली, रहीम नगर गली में गलियां नाली न बनने से बरसात पर घरों में घुसा पानी #jansamasya
नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 47 दुर्गेश नगर, सलमान फारसी मस्जिद वाली गली, रहीम नगर गली नंबर एक में गलियां नाली न बनने से बीती रात व गुरूवार शाम बरसात होने पर घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा कच्ची गलियों में जलभराव होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने गुरूवार शाम पांच बजे करीबन मीडिया से अपनी समस्या बयाँ की।