जहानाबाद: भीषण गर्मी का कहर! लू लगने से मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क किनारे बेहोश पाया, जिसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है।