कालपी: जिले का कार्यभार संभालते ही नवागन्तुक एसपी विनय कुमार सिंह ने देर रात कदौरा थाने का किया औचक निरीक्षण, मच गया हड़कंप
Kalpi, Jalaun | Apr 5, 2026 जालौन जिले का कार्यभार संभालते ही नवागन्तुक एसपी विनय कुमार सिंह ने शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे कदौरा थाने का औचक निरीक्षण किया, वही एसपी के निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, एसपी ने कदौरा थाना परिसर का भ्रमण कर भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना तथा थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया है।