छपरा: शिव बाजार निवासी व्यवहार न्यायालय के पूर्व पीपी का शव कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Chapra, Saran | May 3, 2026 छपरा कोर्ट के पूर्व एडिशनल पीपी पवन कुमार की लाश शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार स्थित ढेलाजी मंदिर के समीप कुएं से बरामद की गई है. उनकी मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया रविवार की सुबह 10 बजें के लगभग की जा रही है।