बक्सर: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग से पुरी तरह हटाया गया रबर पैड, फाटक खुलने की उम्मीद को लगा झटका
Buxar, Buxar | Jun 15, 2026 इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे द्वारा लगाए गए रबर पैड को पूरी तरह हटा दिए जाने से स्थानीय लोगों की फाटक दोबारा चालू होने की उम्मीद को झटका लगा है। रेलवे कर्मी क्रॉसिंग स्थल से रबर पैड को पिकअप वाहन पर लादकर ले जाते दिखाई दिए। आसपास मौजूद लोगों में इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि अब निकट भविष्य में रेलवे फाटक खोले जाने की संभावना कम है।