चौरीचौरा: दिव्यांग को पीटने के मामले में तांत्रिक सहित चार पर जानलेवा हमले का केस दर्ज
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम शत्रुघ्नपुर पासी टोला निवासी साहबजादी देवी ने पुलिस को प्रार्थना देकर कहा कि उनका दिव्यांग बेटा चन्दन राजभर ऊर्फ पाले गुमटी में जनरल स्टोर का दुकान करता है। शुक्रवार की सुबह गांव का अर्पित पुत्र राजकपूर समान ख़रीदने आया। उसके ऊपर दुकान का पुराना बकाया था। पुराना बकाया मांगने उनके लड़के को गाली देने लगा।