बीना: दशहरा पर बीना में शक्ति की आराधना, नरसिंह मंदिर में क्षत्रिय समाज और थाना बीना में पुलिस ने किया शस्त्र पूजन
Bina, Sagar | Oct 20, 2026 बीना में आज दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां माता दुर्गा की विदाई की तैयारियां चल रही हैं,वहीं दूसरी तरफ आज शक्ति और पराक्रम के प्रतीक पर्व दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया।दशहरा पर्व के पावन अवसर पर नरसिंह मंदिर में मंगलवार को क्षत्रिय समाज द्वारा और बीना थाना में शस्त्र पूजन किया गया।