बड़हिया: बड़हिया में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में 7 लोग घायल
शुक्रवार को बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के समय एक पिकअप मालवाहक 407 की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई. घटना अपराह्न 12 बजे की है.हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों का बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. कई घायलों को रेफर किया गया है.पिकअप चालक को झपकी आ जाने की बात कही जा रही है.