रसूलाबाद: रसूलाबाद में लापता विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप ससुरालियों पर, CO से की गई शिकायत
रसूलाबाद कोतवाली पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित पिता ने क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी विवाहित पुत्री ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है और उसे आशंका है कि ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया है भगवन्तपुर कहिंजरी निवासी चंद्रपाल ने आरोप लगाते हुए बताया