सभापुर थाना क्षेत्र में खांच नई बस्ती के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, जांच शुरू
सतना के खांच नई बस्ती के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी है,जिसमे बाइक सवार व्यक्ति की जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के दौरान मौत हो गई है मृत बाइक सवार व्यक्ति रेरुहान निवासी योगेंद्र वर्मा बताया जा रहा है,जो गुरुवार की रात लगभग 9 बजे बिरसिंहपुर से अपने गांव जा रहा था तभी खांच नई बस्ती के पास किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी।