खगड़िया: अशोक नगर मोहल्ला निवासी युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, परिजनों में मचा कोहराम
उमेशनगर-साहेबपुर कमाल रेल खंड पर मंगलवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। बरामद शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे मिले। ट्रेन के गुजरने से सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक की पहचान चित्रगुप्त नगर थाना अंतर्गत वार्ड-33 अशोक नगर मोहल्ला निवासी विष्णुदेव प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।