खगड़िया: सदर अस्पताल में गिरफ्तार शराबी का कराया गया स्वास्थ्य जांच, तिलैय गांव से हुए गिरफ्तार
चौथम पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराबी की पहचान तिलैय गांव निवासी मिथिलेश शर्मा के रूप में की गई। उसे गिरफ्तार करने के बाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया। इधर थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान उसे नशे के हालत में देखा गया। इसके बाद ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।